Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- ‘अपराधी ही पुलिस पर उठा रहे सवाल’

Ranchi: झारखंड में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है....

Ranchi: झारखंड में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में हालात ऐसे हो गए हैं कि अब अपराधी ही पुलिस के कामकाज पर सवाल खड़े कर रहे हैं. मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आमतौर पर पुलिस अपराधियों का पर्दाफाश करती है, लेकिन झारखंड में गैंगस्टर ही पुलिस के कथित काले कारनामों का खुलासा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रिंस खान का वायरल वीडियो सिर्फ पुलिस को चुनौती नहीं देता, बल्कि जिले की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है.

यह भी पढ़ें: खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पीएलएफआई समर्थक दो अपराधी हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार

व्यापारियों के बीच डर का माहौल : मरांडी

उन्होंने आरोप लगाया कि धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच कार्रवाई से ज्यादा दहशत फैलाने की होड़ दिखाई दे रही है. मरांडी ने कहा कि व्यापारियों के बीच डर का माहौल बना हुआ है और लोगों का भरोसा लगातार कमजोर पड़ रहा है. नेता प्रतिपक्ष ने संवेदनशील जिलों में पोस्टिंग को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर पैसों के लेन-देन की चर्चाएं आम हो जाएं, तो जनता का सिस्टम से भरोसा टूटना स्वाभाविक है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य की कानून-व्यवस्था पर तुरंत ध्यान देने की मांग करते हुए कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो झारखंड में स्थिति और भयावह हो सकती है.

यह भी पढ़ें: रांची सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत में करोड़ों रुपये के दावों का हुआ निपटारा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *