खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पीएलएफआई समर्थक दो अपराधी हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार

Khunti: खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई संगठन से जुड़े दो अपराधियों को अवैध हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने...

Khunti: खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई संगठन से जुड़े दो अपराधियों को अवैध हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा और 8 एमएम की दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं.

गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष टीम

जानकारी के अनुसार 9 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक खूंटी को गुप्त सूचना मिली थी कि जिलिंग जंगल क्षेत्र में पीएलएफआई के सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने, संगठन विस्तार करने तथा लेवी वसूली के उद्देश्य से जुटे हुए हैं. सूचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राम प्रवेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.

छापेमारी के दौरान खूंटी थाना क्षेत्र के जिलिंग जंगल में पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया, जबकि 3-4 युवक जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजु स्वांसी (32 वर्ष), पिता भिखु स्वांसी, निवासी कच्चा भूत, थाना मरांगहादा, जिला खूंटी तथा कुलन कोनगाड़ी (27 वर्ष), पिता मनसिंह कोनगाड़ी, निवासी उड़ीकेल बड़का टोली, थाना रनिया, जिला खूंटी के रूप में हुई है.

हथियार और गोलियां बरामद

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से एक-एक लोडेड देसी कट्टा और 8 एमएम की दो जिंदा गोलियां बरामद की गईं. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पीएलएफआई संगठन के सक्रिय सदस्यों के सहयोगी हैं और संगठन के कहने पर लेवी वसूली में मदद करते हैं.

इस मामले में खूंटी थाना कांड संख्या 65/26, दिनांक 09.05.2026, धारा 25(1-B)a/26/35 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

ALSO READ: सरायकेला के विभिन्न पंचायतों में विशेष श्रमिक निबंधन शिविर आयोजित

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कुलन कोनगाड़ी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं.

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण Kumar रजक, परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राम प्रवेश कुमार, सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, कर्रा थाना प्रभारी दीपक कान्त कुमार, रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार समेत खूंटी थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *