Kolkata: कोलकाता में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजनीतिक माहौल पूरी तरह एनडीएमय नजर आया. इस खास मौके पर आजसू प्रमुख और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी मंच पर मौजूद रहे और सत्ता परिवर्तन के ऐतिहासिक पल के गवाह बने.
शुभेंदु अधिकारी ने किया गर्मजोशी से स्वागत
समारोह स्थल पर पहुंचते ही नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुद आगे बढ़कर सुदेश महतो का स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी और आत्मीयता साफ देखने को मिली.

सुदेश महतो ने शुभेंदु अधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, बेहतर कानून व्यवस्था और सुशासन की दिशा में नई पहचान बनाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य “नया बंगाल” की सोच के साथ आगे बढ़ेगा और जनता को स्थिर एवं मजबूत नेतृत्व मिलेगा.
ALSO READ: झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- ‘अपराधी ही पुलिस पर उठा रहे सवाल’
