चाईबासा की समस्याओं पर प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बाबूलाल मरांडी की बैठक

Chaibasa : BJP के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा सर्किट हाउस में प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर...

Chaibasa : BJP के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा सर्किट हाउस में प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर शहर की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और शहर के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

DMFT फंड में पारदर्शिता और जनहित कार्यों पर जोर

बैठक में शहर की लीज समस्या, बिजली व पेयजल संकट, सुरक्षा व्यवस्था, जोड़ा तालाब की सफाई एवं सौंदर्यीकरण, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बंद खदानों को पुनः चालू करने, चाईबासा मेडिकल कॉलेज शुरू करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई गई. साथ ही रो-रो और कुजू नदी से वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था विकसित करने का सुझाव भी दिया गया. बैठक में DMFT फंड के उपयोग में पारदर्शिता की कमी और कथित फिजूलखर्ची का मुद्दा भी उठा. वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर इस फंड का प्राथमिकता से उपयोग करने की मांग की. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सभी जनहित के मुद्दों को सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा तथा चाईबासा के समग्र विकास के लिए भाजपा लगातार प्रयास करेगी.

Also Read : रांची: नक्सली योगेंद गंझू की जमानत याचिका खारिज, नहीं मिली बेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *