बड़कागांव विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, जल्द पावर ग्रिड निर्माण का दिया निर्देश

Hazaribagh: बड़कागांव क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर बड़कागांव विधानसभा...

Hazaribagh: बड़कागांव क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रौशन लाल चौधरी ने बिजली विभाग जेयूएसएनएल के वरीय प्रबंधक रूपा कुमारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक के दौरान विधायक ने क्षेत्र में बिजली की वर्तमान स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी.

पावर ग्रिड निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

बड़कागांव बरवाडीह में बन रहे पावर ग्रिड जिसका काम काफी लंबे समय से बंद था. जिससे आम ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसको लेकर विधायक रौशन लाल चौधरी ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से जूझ रही है और इस समस्या का स्थायी समाधान के लिए जेभीयूएनएल से 35 करोड़ की लागत से बरवाडीह में बन रहे नए पावर ग्रिड का निर्माण हो रहा है. लेकिन निर्माण कार्य में काफी देरी हो रही है जिस पर विधायक श्री चौधरी ने बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक संचरण (एमडी) के के वर्मा को फोन के माध्यम से बात कर निर्देशित किया कि पावर ग्रिड के निर्माण कार्य में आ रही सभी तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को तुरंत दूर किया जाए और युद्ध स्तर पर काम शुरू कर इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

बैठक के दौरान विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा “जनता की समस्याओं को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बिजली एक मूलभूत आवश्यकता है, और गर्मी के इस मौसम में लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए. अगर तय समय सीमा के भीतर पावर ग्रिड का काम आगे नहीं बढ़ा, तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारियों ने दिया भरोसा

बैठक में उपस्थित बिजली विभाग जेयूएसएनएल के वरीय प्रबंधक रूपा कुमारी और अन्य अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि पावर ग्रिड के निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा  ताकि बड़कागांव और आसपास के क्षेत्रों को बिजली संकट से हमेशा के लिए निजात मिल सके. इस बैठक में वरीय प्रबंधक जेउएसएनएल रूपा कुमारी, एबीएन टावर एंड ट्रांसमिशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंचार्ज जितेंद्र कुमार,प्राेजेक्ट मैनेजर प्रवेश कुमार सत्यार्थी, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, कामेश्वर महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, रवि राम,घनश्याम कुशवाहा,भोला महतो, एबीएन टावर एंड ट्रांसमिशन लिमिटेड के राजू कुमार,अशोक पाठक,अजय रवि, रामचंद्र साव, रैयत में मुख्य रूप से सीता देवी, पिंकी देवी, रबींद्र पासवान के साथ-साथ बिजली विभाग के कई मुख्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

AlsoRead: रांची पुलिस ने NCC कैडेट्स को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *