जे.एल.एन.कॉलेज चक्रधरपुर में नए भवन निर्माण की स्वीकृति पर बसंती पूर्ति ने जताया आभार

Chakardharpur:बंदगांव की जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति ने चक्रधरपुर स्थित जे.एल.एन. कॉलेज में नए विज्ञान ब्लॉक, कला ब्लॉक एवं बहुउद्देशीय ब्लॉक सह...

Chakardharpur:बंदगांव की जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति ने चक्रधरपुर स्थित जे.एल.एन. कॉलेज में नए विज्ञान ब्लॉक, कला ब्लॉक एवं बहुउद्देशीय ब्लॉक सह ऑडिटोरियम निर्माण कार्य की स्वीकृति एवं प्रक्रिया शुरू होने पर माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार एवं चक्रधरपुर विधानसभा के विधायक सुखराम उरांव के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कॉलेज के विकास हेतु उठाया गया यह कदम चक्रधरपुर समेत पूरे क्षेत्र में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है.

आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी 

नए विज्ञान एवं कला ब्लॉक तथा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण से विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा. बसंती पूर्ति ने कहा कि क्षेत्र की यह अत्यंत पुरानी और जायज मांग थी, जिसे धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक के निरंतर प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति सराहनीय है. उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा तथा उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह परियोजना चक्रधरपुर क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी.

AlsoRead:हेमंत सरकार का मास्टर स्ट्रोकः राज्यकर्मियों और पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता में दो से नौ फीसदी की वृद्धि, विस्थापितों को आवंटित भूभाग के लिए नहीं देना होगा निबंधन शुल्क

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *