Click Here
Click Here
Click Here

रामनवमी से पहले सिमडेगा के महावीर चौक का होगा सौंदर्यीकरण

सिमडेगा: आगामी रामनवमी पर्व को लेकर सिमडेगा नगर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में नगर परिषद के नवनिर्वाचित...

सिमडेगा: आगामी रामनवमी पर्व को लेकर सिमडेगा नगर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में नगर परिषद के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख स्थल महावीर चौक का निरीक्षण किया.

महावीर चौक को सिमडेगा शहर का हृदयस्थल माना जाता है और यहां हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी शामिल होते हैं.

Also Read: बजट सत्र:सत्ता पक्ष ने कहा पेट्रोल, डीजल व गैस के लिए मचा है हाहाकार, विपक्ष ने कहा, सत्ता पक्ष कर रहा नौटंकी

निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश

निरीक्षण के दौरान नगर अध्यक्ष ने चौक की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और वहां स्थित खराब पड़े फाउंटेन की स्थिति का जायजा लिया.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रामनवमी से पहले फाउंटेन का जीर्णोद्धार कर इसे फिर से चालू किया जाए, ताकि चौक की सुंदरता और आकर्षण बढ़ सके. इसके साथ ही चौक के आसपास की साफ-सफाई, लाइटिंग व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को भी बेहतर करने पर जोर दिया गया.

महावीर चौक शहर की पहचान

नगर अध्यक्ष ने कहा कि महावीर चौक शहर की पहचान है और यहाँ से हर दिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं. इसलिए इसे सुंदर और व्यवस्थित बनाना नगर परिषद की प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि चौक का सौंदर्यीकरण होने से शहर में आने वाले लोगों को सिमडेगा की एक अच्छी और यादगार छवि देखने को मिलेगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *