Click Here
Click Here
Click Here

शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल विकास की राह पर बढ़ेगा: बाबूलाल मरांडी

Ranchi: बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं....

Ranchi: बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सुशासन, सुरक्षा, निवेश, रोजगार और सांस्कृतिक गौरव के नए दौर में प्रवेश करेगा.

नई सरकार से विकास की उम्मीद

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नई सरकार जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए राज्य को आगे बढ़ाने का काम करेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि आम लोगों को बेहतर प्रशासन, सुरक्षित माहौल और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

Also Read: DIG और एसपी रैंक के अधिकारियों की मौजूदगी, फिर भी काम अधूरा

बंगाल की सांस्कृतिक विरासत का किया उल्लेख

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद, चैतन्य महाप्रभु, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पावन धरती पश्चिम बंगाल ने हमेशा देश को नई दिशा देने का काम किया है.

मोदी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगा बंगाल

मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल विकास, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *