बेरमो: एडवा बोकारो जिला की उपाध्यक्ष संगीता देवी का निधन, शोक की लहर

Bermo: सीपीएम बोकारो थर्मल ब्रांच की सक्रिय सदस्य और ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव विमेंस एसोसिएशन (एडवा) की बोकारो जिला उपाध्यक्ष संगीता देवी को...

Bermo: सीपीएम बोकारो थर्मल ब्रांच की सक्रिय सदस्य और ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव विमेंस एसोसिएशन (एडवा) की बोकारो जिला उपाध्यक्ष संगीता देवी को रविवार को निधन हो गया. इलाज के लिए अहमदाबाद ले जाने के दौरान ट्रेन में ही असामयिक निधन हो गया. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में और विशेषकर महिला आंदोलन से जुड़े संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगीता देवी गंभीर रूप से बीमार थीं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद ले जाया जा रहा था. शनिवार शाम स्थानीय जनप्रतिनिधियों और एडवा की जिला सचिव रेणु दास सहित कई सहयोगियों ने उन्हें बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन से कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में बिठाया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन को महिला अधिकारों के संघर्ष और सामाजिक आंदोलन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है.

यह भी पढें: पलामू: लेस्लीगंज थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील

संगीता देवी ने महिलाओं के हक के लिए हमेशा आवाज उठाई

संगीता देवी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए वामपंथी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने शोक संवेदना प्रकट की है. शोक व्यक्त करने वालों में भागीरथ शर्मा शामिल हैं. रेणु दास ने कहा कि संगीता देवी ने हमेशा शोषितों और महिलाओं के हक की आवाज को बुलंद किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस असहनीय दुख की घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की है.

यह भी पढें: गिरिडीह में 28 हाथियों का आतंक, दो रात तक दहशत में रहे ग्रामीण, ड्रोन से खदेड़कर जंगल भेजा गया झुंड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *