बेरमो: विधायक जयमंगल सिंह ने कई पंचायतों में किया विकास योजनाओं का शिलान्यास

Bermo: बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने सोमवार को बोकारो थर्मल की ए, बी और सी पंचायतों में विभिन्न...

Bermo
शिलान्यास करते बेरमो विधायक

Bermo: बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने सोमवार को बोकारो थर्मल की ए, बी और सी पंचायतों में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके तहत गोविंदपुर सी पंचायत के झारखंड चौक स्थित बिरसा मुंडा पार्क एवं गोविंदपुर ए की हरिजन बस्ती में पेवर ब्लॉक लगाने तथा बी पंचायत के फेज दो स्थित दुर्गा मंडप के पास शेड निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई.

विधायक ने कहा कि ये सभी योजनाएं विधायक मद से क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और जनसुविधा के लिए समर्पित हैं. इसके अलावा बेरमो में भी कई स्थानों पर शिलान्यास किया. मौके पर डीवीसी के जीएम (प्रशासन) एए कुजूर, मुखिया चंद्रदेव घांसी, विकास सिंह, जोगेंद्र गिरी, सुषमा कुमारी, हंस राज प्रसाद, अर्चना कुमारी, टी राजीव सहित कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गुमला: बंगाल में बीजेपी की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल, की गई आतिशबाजी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *