Click Here
Click Here
Click Here

बंगाल-असम-पुडुचेरी में जीत का जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में बांटी मिठाइयां, की गई आतिशबाजी

Gumla: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली चुनावी सफलता की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के शहीद...

Gumla: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली चुनावी सफलता की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के शहीद चौक पर जोरदार जश्न मनाया. सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया. जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी कर माहौल को उत्सवमय बना दिया. इस दौरान शहर से गुजर रहे राहगीरों और आम लोगों के बीच लड्डू बांटे गए. शहीद चौक पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति भी बन गई, लेकिन उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ.

असम में भाजपा ने लगाई हैट्रिक

कार्यकर्ताओं ने कहा कि असम में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक लगाई है, जो पार्टी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है. वहीं पश्चिम बंगाल में भी पार्टी के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा गया, कि आजादी के बाद पहली बार राज्य की राजनीति में भगवा प्रभाव इतना मजबूत हुआ है. पुडुचेरी में भी पार्टी की सफलता को कार्यकर्ताओं ने जनसमर्थन का परिणाम बताया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

कार्यकर्ताओं का कहना था कि इन राज्यों में मिली जीत का असर आगामी चुनावों पर भी पड़ेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड में भी भाजपा सत्ता में वापसी करेगी. जश्न के दौरान पार्टी के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी. शहर में देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा.

यह भी पढ़ें: गुमला: बंगाल में बीजेपी की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल, की गई आतिशबाजी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *