Chakradharpur: नोवामुंडी के कोल्हान हाटिंग क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी की गई बाउंड्री वॉल और टीन शेड पर बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. सीओ मनोज कुमार के निर्देश पर जेसीबी मशीन से पांच सीमेंट पिलर और बाउंड्री वॉल को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान सीआई पंकज चांद, अंचल कर्मी तथा नोवामुंडी थाना की इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहीं.

नहीं प्रस्तुत किए गए वैध दस्तावेज
प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिस जमीन पर बाउंड्री वॉल और टीन शेड खड़ा किया गया था, उस जमीन से संबंधित वैध कागजात की मांग की गई थी. इसको लेकर सुशील साह को चार बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन न तो नोटिस का कोई जवाब दिया गया और न ही किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए गए. इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को हटवा दिया. साथ ही भविष्य में बिना कागजात निर्माण नहीं करने की चेतावनी भी दी गई.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, बरही में लोगों ने जताया विरोध
