Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बिहार : राबड़ी देवी को सरकार का नोटिस, जल्द खाली करें 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला

News Wave Desk : बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करना होगा. इससे संबधित...

News Wave Desk : बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करना होगा. इससे संबधित आदेश बिहार सरकार ने जारी कर दिया है. जारी नोटिस के अनुसार अब यह बंगला बीजेपी मंत्री नंदकिशोर राम को दिया जायेगा.
जानकारी हो कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का परिवार पिछले 20 साल से इस बंगले में रह रहा था. राबड़ी देवी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं. भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर 2025 को पहला नोटिस जारी किया था, लेकिन अब तक बंगला खाली नहीं किया गया है. अब बंगला खाली करने के लिये फाइनल नोटिस जारी किया गया है.

नया आवास हार्डिंग रोड पर आवंटित

राबड़ी देवी को पिछले साल नवंबर में 39, हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था. यह बंगला आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसके बाद भी ू परिवार नये आवास से शिफ्ट नहीं हुआ है. बिहार सरकार ने कहा है कि 10 सर्कुलर रोड का बंगला अब बीजेपी के दलित कोटे के मंत्री नंदकिशोर राम को दे दी गयी है. इसलिए राबड़ी देवी को इस बंगले को खाली करना अनिवार्य है.

 

ALSO READ : CBI का बड़ा एक्शन: सीसीएल गिद्दी-सी परियोजना के मैनेजर समेत 5 अधिकारियों और कर्मियों के ठिकानों पर छापेमारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *