जमशेदपुर हत्याकांड पर भाजपा का हमला, आदित्य साहू बोले- पुलिस असली आरोपियों को बचाने में लगी

Ranchi: जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं....

Ranchi: जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय उसे दूसरी दिशा में ले जाकर निर्दोष लोगों को फंसाने का प्रयास कर रही है.

पुलिस केस को दबाने की कर रही कोशिश: आदित्य साहू 

रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में किसी भी बड़ी घटना के बाद पुलिस का ध्यान असली दोषियों तक पहुंचने के बजाय मामला भटकाने पर रहता है. उन्होंने दावा किया कि जमशेदपुर हत्याकांड में भी पुलिस एक मनगढ़ंत कहानी बनाकर केस को दबाने की कोशिश कर रही है.

कारोबारी नीरज सिंह का नाम बेबुनियाद : आदित्य साहू 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस जिस कारोबारी नीरज सिंह का नाम इस मामले में जोड़ रही है, घटना के समय वह अपने प्रतिष्ठान में मौजूद ही नहीं थे. उन्होंने कहा कि नीरज सिंह का बार सरकार से मिले अवैध लाइसेंस के आधार पर संचालित हो रहा है और सभी सरकारी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. आदित्य साहू ने सवाल उठाया कि अगर बार अवैध था तो पुलिस और प्रशासन ने पहले उसे बंद क्यों नहीं कराया. उन्होंने कहा कि जब हत्या सड़क पर, पुलिस की मौजूदगी में हुई है तो फिर मामले को बार और उसके संचालक से जोड़ने का क्या औचित्य है.

ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी हो FIR

उन्होंने मांग की कि इस मामले में सिर्फ अपराधियों ही नहीं, बल्कि घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाए. साथ ही नीरज सिंह के खिलाफ दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच कर उनका नाम केस से हटाने की भी मांग की. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस ने नीरज सिंह की दो गाड़ियों को जब्त किया है और उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी की गलती की सजा किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं मिलनी चाहिए.

कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे : आदित्य साहू 

आदित्य साहू ने कहा कि घटना के दौरान हिमांशु सिंह अपनी जान बचाने के लिए पुलिस वाहन तक पहुंच गए थे, लेकिन अपराधी उन्हें पुलिस के सामने ही बाहर खींचकर ले गए और हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Also Read: कोडरमा: पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *