Click Here
Click Here
Click Here

JSCA भगदड़ मामले पर BJP का हमला, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव से मांगा इस्तीफा

Ranchi: रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रवक्ता अजय शाह ने जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना को लेकर...

Ranchi: रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रवक्ता अजय शाह ने जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान देश-दुनिया में क्रिकेट और महेंद्र सिंह धोनी के कारण बनी है, लेकिन हाल के वर्षों में जेएससीए में लगातार अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं की शिकायतें सामने आ रही हैं.

फ्री एंट्री की घोषणा के बावजूद नहीं हुई भीड़ प्रबंधन की तैयारी

अजय शाह ने कहा कि जेएससीए ने जब कार्यक्रम के लिए फ्री एंट्री की घोषणा की थी, तब यह अनुमान लगाया जाना चाहिए था कि बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे. इसके बावजूद दर्शकों को घंटों तक बाहर खड़ा रखा गया, जिससे अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई. उन्होंने सवाल किया कि यदि भीड़ अधिक हो गई थी तो अतिरिक्त गेट क्यों नहीं खोले गए.

महिलाओं, बच्चों और मेडिकल सुविधा की व्यवस्था पर सवाल

बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं और बच्चों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी. वहीं घायल लोगों के लिए भी समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई. उन्होंने कहा कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया, लेकिन कोई समन्वित मेडिकल व्यवस्था नजर नहीं आई.

क्राउड मैनेजमेंट और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अजय शाह ने कहा कि अहमदाबाद और मुंबई जैसे बड़े शहरों में बड़े आयोजनों के दौरान विशेष क्राउड मैनेजमेंट टीम तैनात रहती है, लेकिन जेएससीए में ऐसी कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दी. उन्होंने पूछा कि यदि कोई एसओपी (SOP) या प्रोटोकॉल बनाया गया था तो उसे सार्वजनिक किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि जिला पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की मांग नहीं की गई थी. ऐसे में सवाल उठता है कि आयोजनकर्ताओं ने सुरक्षा को लेकर पर्याप्त तैयारी क्यों नहीं की.

Read Also: हजारीबाग में अन्नदा उच्च विद्यालय के 11 होनहारों ने रचा इतिहास: राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में मारी बाजी, स्कूल में हुआ भव्य अभिनंदन

अजय नाथ शाहदेव पर साधा निशाना

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव घटना के बाद सामने नहीं आए हैं. उन्होंने कहा कि इतने बड़े हादसे के बावजूद अध्यक्ष की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया. अजय शाह ने आरोप लगाया कि स्टेडियम आम खिलाड़ियों और युवाओं के विकास के बजाय वीआईपी संस्कृति का केंद्र बनकर रह गया है.

जांच समिति गठन और एफआईआर दर्ज करने की मांग

बीजेपी ने मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच के लिए तत्काल जांच समिति गठित की जाए. अजय शाह ने कहा कि घटना के 48 घंटे बाद भी न तो कोई जांच कमेटी बनाई गई है और न ही एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने बेंगलुरु स्टेडियम हादसे का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां जांच एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की थी.

घायलों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग

बीजेपी ने मांग की कि भगदड़ में घायल हुए लोगों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए. साथ ही जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग भी की गई. अजय शाह ने कहा कि झारखंड का स्टेडियम युवाओं और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन वर्तमान में यह वीआईपी मेहमाननवाजी और विशेष लोगों के आवागमन का केंद्र बनकर रह गया है. उन्होंने कहा कि खेल संस्थानों को खिलाड़ियों और खेल के विकास के लिए काम करना चाहिए, न कि क्लब संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *