Click Here
Click Here
Click Here

रांची के चडरी तालाब में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: राजधानी रांची के पुलिस लाइन के समीप स्थित चडरी तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. शव...

Ranchi: राजधानी रांची के पुलिस लाइन के समीप स्थित चडरी तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, तालाब में शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकाला गया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. अब तक किसी ने शव की पहचान नहीं की है.

हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच

मामले को लेकर कोतवाली एएसपी निखिल राय ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है और पहचान के प्रयास जारी हैं. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ : चार्जशीट दाखिल होना अग्रिम जमानत में बाधा नहीं : HC से अधिवक्ता अभय मिश्रा को मिली अग्रिम जमानत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *