Gumla: भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला के कार्यालय में महिला मोर्चा की अध्यक्ष गौरी किंडो की अध्यक्षता में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. गौरी किंडो ने कहा नारी शक्ति के स्वाभिमान और सम्मान के साथ फिर एक बार विपक्ष ने धोखा किया है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गुमला जिला की प्रभारी और महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रेणु तिर्की ने कहा, कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में गिराकर विपक्ष ने अपना चेहरा खुद ही उजागर कर लिया है और यह साबित कर दिया की सभी विपक्षी पार्टियों को महिला के सम्मान से कोई लेना देना नहीं है.
इस बिल के पास होने से महिलाओं को 33% आरक्षण का अधिकार सुनिश्चित हो जाता और विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं भागीदारी सुनिश्चित हो जाती. विपक्ष ने महिलाओं के अधिकार और आवाज को दबाने की कोशिश की है जिसका खामियाजा विपक्ष को भुगतना पड़ेगा.
भाजपा के साथ जुड़कर महिलाओं के पक्ष में आवाज बुलंद करने का आग्रह
कार्यक्रम में उपस्थित जिला मंत्री और वार्ड पार्षद शैल मिश्रा ने कहा, कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के सम्मान और अधिकार की बात करती है, बाकी राजनीतिक पार्टियां अपने स्वार्थ के लिए कार्य करती है. शैल मिश्रा ने अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा के साथ जुड़कर महिलाओं के पक्ष में आवाज बुलंद करने का आग्रह किया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सोनामनी देवी ने किया. मौके पर अरमई पंचायत की मुखिया हीरा देवी, उर्मिला देवी, खुशी कुमारी, जयंती देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी अनीता देवी, गुजेर देवी, पार्वती कुमारी, कुंती देवी, रीना देवी, बबली देवी, पूजा मिंज, मंजू उरांव, करमी देवी, फूलमणि देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा: बेलकरघा ढलान से जराकेल तक NH320G बाईपास सड़क का ग्रामीणों ने किया विरोध
