Click Here
Click Here
Click Here

कांग्रेस पर भड़कीं मेयर रोशनी खलखो, बोलीं- ‘महिलाओं का मौका छीन लिया गया’

Ranchi : महिला आरक्षण को लेकर राजनीति तेज हो गई है. महिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता के बाद भाजपा ने जोरदार पलटवार किया...

Ranchi : महिला आरक्षण को लेकर राजनीति तेज हो गई है. महिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता के बाद भाजपा ने जोरदार पलटवार किया है. रांची की मेयर रोशनी खलखो ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा एक “ऐतिहासिक मौका” गंवा दिया. उन्होंने कहा कि अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से कुछ हासिल नहीं होगा, क्योंकि जनता सच्चाई समझ चुकी है. उनके मुताबिक, महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विपक्ष का रवैया नकारात्मक रहा, जिसकी वजह से बड़ा बदलाव अधूरा रह गया.

यह भी पढ़ें : भाजपा महिला मोर्चा ने किया जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

कांग्रेस का महिला सशक्तिकरण को लेकर रुख दोहरा : रोशनी खलखो

रोशनी खलखो ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का महिला सशक्तिकरण को लेकर रुख दोहरा है. जब महिलाओं को 33% आरक्षण देने का अवसर आया, तब कांग्रेस और उसके सहयोगी पीछे हट गए और अब राजनीतिक नुकसान से बचने के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह व्यवस्था लागू हो जाती, तो झारखंड में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ती और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी में बड़ा इजाफा होता. लेकिन उस समय विपक्ष ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

यह भी पढ़ें : संपत्ति विवाद में बहन को पागलखाने भेजने का मामला : हाईकोर्ट ने जमशेदपुर पुलिस को लताड़ा, याचिका निष्पादित

कांग्रेस पर परिवादवाद बढ़ाने का आरोप

खलखो ने कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में आम महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिलता. साथ ही, उन्होंने कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि जनता को “कम पढ़ा-लिखा” बताना न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि कांग्रेस की सोच को भी उजागर करता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *