राष्ट्रीय अंबेदकर अवार्ड से नवाजे गए भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह

Ranchi: झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को राष्ट्रीय अंबेदकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. अंबेदकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स...

Ranchi: झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को राष्ट्रीय अंबेदकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. अंबेदकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष, दर्जनों लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सह बहुजन साहित्य अकादमी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनिल बांसफोर के द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय आकर यह अवॉर्ड संगठन महामंत्री को सुपुर्द किया गया. इस बाबत सामाजिक कार्यकर्ता सह रांची में अंबेदकर स्कूल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष अनिल बांसफोर ने बताया कि 15 मार्च को जीएसकेआर भवन बैरागीपट्टेदा तिरुपति आंध्रप्रदेश में बहुजन साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित 18वां राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड प्रदेश के भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को राष्ट्रीय अंबेदकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उन्होंने 16 जून को स्वयं रांची स्थित भाजपा कार्यालय पर आकर यह अवॉर्ड संगठन महामंत्री को प्रदान किया.

यह भी पढ़ें: PM मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के कई नए आयाम किए स्थापित, आदिवासी समाज का हुआ उत्थान : चंपई सोरेन

वंचित समाज के उत्थान के लिए काम करने वाले विशिष्ट जनों को मिलता है यह अवार्ड

यह अवार्ड इसलिए प्रदान किया गया है क्योंकि संगठन महामंत्री झारखंड प्रदेश के दलित, गरीब, शोषित, पीड़ित, आदिवासी, खिलाड़ी एवं विशेषकर सफाई कर्मचारियों के परिवार को हरसंभव आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं. बताया कि यह अवॉर्ड दलित, गरीब, वंचित समाज के उत्थान के लिए काम करने वाले विशिष्ट जनों को प्रदान किया जाता है. इस मौके पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मतलब ही जनसेवा और राष्ट्रसेवा है. भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का जीवन देश सेवा, समाज सेवा और जरूरतमंदो की सेवा में समर्पित है. इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, विकास प्रीतम सिन्हा, सरोज सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा ? पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *