रांची : सेक्स रैकेट का खुलासा, पांच लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

Ranchi : पुलिस ने मंगलवार को सेक्स रैकेट का खुलासा किया. इस मामले में पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ...

Ranchi : पुलिस ने मंगलवार को सेक्स रैकेट का खुलासा किया. इस मामले में पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित शिवम पैलेस में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद हटिया डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई. जिसमें बंगाल की दो युवतियां समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. बताया जाता है कि इस छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं.

बंगाल से बुलाया जाता था युवतियों को

छापेमारी के दौरान पुलिस पूछताछ में जानकारी मिली है कि होटल का मैनेजर बंगाल से युवतियों को बुलाया करता था. होटल के मैनेजर बंगाल की युवतियों को कई तरह का प्रलोभन दिया करता था. जिसके बाद युवतियां रांची में आकर देह व्यापार का कारोबार में लग गई थी. फिलहाल इन लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए लोगों से सेक्स रैकेट के बारे में अधिक जानकारी जुटा जा रही है. मामले की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

ALSO READ : JSFCSCL 100 करोड रुपए बैंकों में जमा करके ब्याज कमायेगा, निजी और सरकारी बैंकों से मांगा प्रपोजल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *