कांग्रेस का BJP पर पलटवार, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले मांगा 20 साल का हिसाब

Ranchi: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी...

Ranchi: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सी. सिन्हा ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है और उसे बयानबाजी से पहले अपने लंबे शासनकाल की विफलताओं का जवाब देना चाहिए.

स्वास्थ्य व्यवस्था की नींव पर सवाल

उन्होंने कहा कि आज भाजपा जिस स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, उसकी कमजोर नींव खुद भाजपा शासन के दौरान रखी गई थी. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा अस्पतालों की समस्याओं पर राजनीति कर रही है, जबकि केंद्र सरकार लगातार झारखंड के स्वास्थ्य बजट में कटौती करती रही है.

आयुष्मान योजना और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल

राकेश सिन्हा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का प्रचार करने वाली भाजपा यह भी बताए कि देशभर में कितने गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों ने इलाज देने से इनकार किया. उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है.

Also Read: रिटायर्ड IAS अधिकारी एमपी अजमेरा के ‘लैप्स’ इंश्योरेंस को चालू कराने के नाम पर साइबर ठगी, 1.04 लाख की ठगी

कोविड काल का जिक्र

कांग्रेस नेता ने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि देश ने ऑक्सीजन की कमी, अस्पतालों के बाहर मरीजों की तड़प और गंगा में बहती लाशों जैसे दर्दनाक दृश्य देखे हैं. ऐसे में भाजपा का नैतिकता की बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है.

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का दावा

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है. डॉक्टरों की नियुक्ति, दवा की उपलब्धता और ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. कुछ घटनाओं के आधार पर पूरे सिस्टम को बदनाम करना उचित नहीं है.

केंद्र से सहयोग की मांग

कांग्रेस ने भाजपा को सलाह दी कि वह केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस और राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय केंद्र से झारखंड के लिए अधिक मेडिकल संसाधन, डॉक्टर और आर्थिक सहायता दिलाने की पहल करे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *