NEET – UG पेपर लीक : CBI ने दर्ज की चार्जशीट, 13 आरोपी 360 गवाह, आज सुनवाई

NewsWave Desk : नीट यूजी NEET – UG पेपर लीक मामले में सीबीआई CBI ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट राउज...

नीट यूजी पेपर लीक

NewsWave Desk : नीट यूजी NEET – UG पेपर लीक मामले में सीबीआई CBI ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की गयी है. जिसमें सीबीआई CBI की आर्थिक अपराध शाखा ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की. चार्जशीट को गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट के समक्ष पेश किया जायेगा. मामले में अर्जुन आनंद को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेपर लीक मामले के लिए सीबीआई CBI का पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया है. इस मामले में सभी 13 आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

आज होगी सुनवाई, 13 आरोपी

मामले की सुनवाई आज होगी. जहां राउज एवन्यू कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान लेगा. चार्जशीट में यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे, मनीषा संजय हवलदार को आरोपी बनाया गया है. ये सभी आरोपी फिलहाल ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं. इसके पहले राऊज एवेन्यू फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 27 जुलाई को नीट-यूजी NEET- UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई CBI का पक्ष रखने के लिए एक प्रॉसिक्यूटर की नियुक्ति का निर्देश दिया था. सोमवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट की ओर से की जाने वाली यह पहली सुनवाई थी.

CBI ने 360 गवाहों को शामिल किया

सीबीआई CBI की ओर से दायर चार्जशीट में 360 गवाहों, 422 दस्तावेजों और 43 महत्वपूर्ण फिजिकल एविडेंस को शामिल किया है. यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई CBI ने उसी दिन प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. मामले की जांच के लिए एजेंसी ने 72 अधिकारियों और कर्मचारियों की कई टीमें गठित की. जिनमें 8 साइबर फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल थे. सीबीआई CBI ने जांच के दौरान महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में कुल 92 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. इस कार्रवाई में जांच एजेंसी ने डिजिटल उपकरण, संचार उपकरण, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की.

 

ALSO READ : ब्लैक-सी में फंसे 13 भारतीय, FSUI ने वीडियो जारी कर कहा -स्थिति गंभीर, जल्दी निकाले सरकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *