Click Here
Click Here
Click Here

विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: झंडा चौक पर हुई जमकर आतिशबाजी, बांटी गई झालमुड़ी

Hazaribagh: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन और बहुमत का आंकड़ा पार करने के...

Hazaribagh News
झंडा चौक पर जश्न मनाते कार्यकर्ता और समर्थक

Hazaribagh: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन और बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद पूरे देश के साथ-साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है. इस प्रचंड जीत की खुशी में देर शाम हजारीबाग के सांसद सेवा कार्यालय और झण्डा चौक पर जश्न का भव्य आयोजन किया गया, जहां हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने खुद मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साहवर्धन किया. सांसद मनीष जायसवाल ने सभी के बीच मिठाई और झालमुड़ी बांटी और जमकर आतिशबाजी की गई. इस दौरान पूरा माहौल उत्सव में तब्दील हो गया और लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी. जीत की खुशी में डूबे कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जमकर झूमे.

बंगाल की जनता ने सत्ता परिवर्तन के जरिए दिया बड़ा संदेश

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने विपक्षी नारों पर पलटवार करते हुए कहा, कि आज बंगाल में सही मायने में ‘खेला’ हो गया है. उन्होंने कहा कि जिस बंगाल में देश के गृह मंत्री को चुनौती दी जा रही थी और जहां आधी आबादी को डर के साए में जीने पर मजबूर किया गया, वहां की जनता ने धार्मिक तुष्टिकरण के खिलाफ कड़ा प्रतिकार किया है. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बंगाल की जनता ने सत्ता परिवर्तन के माध्यम से एक बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि अब बंगाल में घुसपैठियों पर पूर्णतः रोक लगाना हमारा मुख्य एजेंडा था और जिस तरह असम में अवैध घुसपैठियों को वापस भेजा गया है, अब वही संकल्प बंगाल और झारखंड में भी पूरा किया जाएगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ये रहे उपस्थित

मौके ओर विशेषरूप से सत्येंद्र नारायण सिंह, विनोद झुनझुनवाला, शंकर लाल गुप्ता, महेंद्र राम बिहारी, राजकरण पाण्डेय, रेणुका साहू, अजय साहू, विनोद ओझा, दामोदर साव, ज्योत्सना देवी, किशोरी राणा, अशोक राम, प्रवीण सिन्हा, कृष्णा मेहता, सुमन कुमार, दामोदर साव, महेश प्रसाद, प्रकाश जायसवाल, मुकेश सोनी, बीरेंद्र कुमार बीरू, अभय शर्मा, विजय वर्मा, पप्पू प्रजापति, नरेश ठाकुर, पप्पू पासवान, मुकेश सोनी, तुलसी कुशवाहा, ऋषि शर्मा, श्वेता सिन्हा, गुड़िया कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें.

यह भी पढ़ें: कोडरमा : भाजपा की जीत पर जश्न, झंडा चौक पर आतिशबाजी और मिठाई वितरण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *