Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : डीसी ने जिला सामान्य शाखा की समीक्षा की, लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश

Palamu: पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय में जिला सामान्य शाखा से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. बैठक के दौरान...

Palamu: पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय में जिला सामान्य शाखा से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. बैठक के दौरान विभिन्न लंबित मामलों, प्रशासनिक कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों का निष्पादन समय पर एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने विशेष रूप से जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें : हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध निकासी मामला: CID की कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की एफडी फ्रीज, एक और आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

13 आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और सरकारी लाभ की समीक्षा

बैठक में गृह विभाग के संकल्प के आलोक में आत्मसमर्पित नक्सलियों को दिए जाने वाले विभिन्न लाभों की भी समीक्षा की गई. इस दौरान कुल 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को अबतक दिए गए राशि एवं शेष दिए जाने वाली राशि पर भी चर्चा की गई. पुनर्वास अनुदान, पुरस्कार राशि, आवास, प्रशिक्षण, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर पर भी मंथन किया गया. डीसी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सही समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है. इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें. इसके अलावे शस्त्र विस्फोटक, झारखंड वनांचल आंदोलनकारी का पेंशन,संवेदक का चरित्र प्रमाण पत्र, लोकायुक्त से संबंधित मामले, जिला गजट, गृह रक्षक से संबंधित सत्यापन कार्य आदि से जुड़े विषयों पर उपायुक्त द्वारा जानकारी ली गयी. मौके पर पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सामान्य शाखा प्रभारी प्रीति किस्कू समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : कल भी नहीं होगी जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री, म्यूटेशन का काम भी रहेगा ठप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *