Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

BJP का झारखंड बंद: सड़कों पर उतरे भाजपा नेता और कार्यकर्ता, रांची के हरमू चौक पर जलाए गए टायर

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर...

BJPs Jharkhand bandh
हरमू चौक पर जलाए गए टायर

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज (11 अगस्त) को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है. बंद के मद्देनजर राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मंगलवार की सुबह से ही BJP कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन दर्ज करा रहे हैं. रांची के प्रमुख हरमू चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क जाम किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

विधानसभा मार्च के दौरान हुआ हंगामा

झारखंड के प्रतियोगी छात्रों द्वारा परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और कथित धांधली की CBI जांच की मांग को लेकर आयोजित ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान भारी हंगामा हुआ था. जब आंदोलनकारी छात्र बैरिकेड्स तोड़कर विधानसभा परिसर की ओर बढ़ने लगे, तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पानी की बौछारें (वाटर कैनन), आंसू गैस के गोले और का सहारा लेना पड़ा. इस घटना में कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

भाजपा ने बुलाया 15 घंटे का राज्यव्यापी बंद

छात्रों पर हुई इस कार्रवाई के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 11 अगस्त को सुबह आठ बजे से रात 11:00 बजे तक पूरे राज्य में बंद की घोषणा कर दी. BJP के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में इस बंद का औपचारिक ऐलान किया. भाजपा नेताओं ने सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें: झारखंड ब्यूरोक्रेसी में दो बड़ा संयोग: सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद पूर्व प्रधान जेल से आए बाहर, पूर्व मुख्य सचिव गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *