Chakradharpur: झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय, चाईबासा द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 मई (शनिवार) को एक दिवसीय “दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026” का आयोजन किया जाएगा. यह रोजगार मेला स्थानीय सरकारी आईटीआई परिसर, चाईबासा में आयोजित होगा.

दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर मंगलवार को जिला उपायुक्त एवं जिला नियोजन पदाधिकारी, चाईबासा द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर से दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. ये प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर युवाओं को रोजगार मेले की जानकारी देंगे तथा अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को इसमें भाग लेने के लिए जागरूक करेंगे.
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी कंपनियों एवं विभिन्न संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही युवाओं से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं.
यह भी पढ़ें: कसमार में गूंजा किसानों का मुद्दा, हेमंत सरकार पर भाजपा का तीखा हमला
