ब्लैकपिंक की Lisa का Met Gala डेब्यू रहा सबसे अलग, देखें stunning लुक

Newswave Desk: जब Lisa (rapper) को Met Gala 2026 की होस्ट कमेटी में शामिल किए जाने का ऐलान हुआ, तभी से फैंस...

Newswave Desk: जब Lisa (rapper) को Met Gala 2026 की होस्ट कमेटी में शामिल किए जाने का ऐलान हुआ, तभी से फैंस की नजरें उन्हीं पर टिक गई थीं. Sabrina Carpenter और Doja Cat जैसी बड़ी हस्तियों के साथ इस प्रतिष्ठित कमेटी का हिस्सा बनकर लीसा पहली के-पॉप स्टार बनीं, इसलिए उनके रेड कार्पेट लुक को लेकर एक्साइटमेंट काफी ज्यादा थी.

लीसा ने डिजाइनर Robert Wun के खास कस्टम गाउन को चुना

लीसा ने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं किया. Metropolitan Museum of Art की सीढ़ियों पर उन्होंने ऐसा एंट्री लुक दिखाया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने डिजाइनर Robert Wun के खास कस्टम गाउन को चुना, जो इस साल की थीम “Costume Art” पर पूरी तरह फिट बैठता था.

बात करें उनकी आउटफिट की तो उन्होंने सफेद सिल्क की कई लेयर्स से तैयार इस गाउन को करीब 67 हजार Swarovski क्रिस्टल्स से हाथों से सजाया गया था. कैमरों की फ्लैश लाइट पड़ते ही यह आउटफिट ऐसा लग रहा था जैसे उनके चारों तरफ चमकता हुआ धुंध का घेरा हो.

ALSO READ: Met Gala 2026: दूसरी बार रेड कार्पेट पर पहुंचे मनीष मल्होत्रा, मुंबई थीम वाले लुक ने खींचा ध्यान

लीसा ने पारंपरिक थाई डांस की खूबसूरत शैली को दिया ट्रिब्यूट

लेकिन असली चर्चा उनके गाउन के अनोखे डिजाइन की हुई. उनके सिर के ऊपर एक लंबा घूंघट था, जिसे खास तरह की स्कल्पचर जैसी आर्म्स ने थाम रखा था. इस वजह से पूरा लुक काफी अलग और futuristic नजर आ रहा था. बताया जा रहा है कि यह डिजाइन Robert Wun के Fall 2025 Couture Collection से इंस्पायर्ड था. इसे लीसा के लिए खास बनाने के लिए उनकी भुजाओं का 3D स्कैन भी इस्तेमाल किया गया. यह डिजाइन पारंपरिक थाई डांस की खूबसूरत शैली को भी ट्रिब्यूट देता है.

लीसा ने अपने इस लुक को Bulgari की शानदार ज्वेलरी के साथ पूरा किया. उन्होंने डायमंड ब्रेसलेट्स, रिंग्स और एक बेहद खास नेकलेस पहना था, जिसके सेंटर में 50 कैरेट का ओवल कैबोचोन सैफायर लगा हुआ था. इसके चारों ओर कटे हुए डायमंड्स ने उनके पूरे लुक को और भी रॉयल बना दिया. लीसा ना केवल रेड कार्पेट पर वॉक किया बल्कि अपने लुक से पूरी शाम की लाइमलाइट अपने नाम कर ली.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *