चाईबासा: बंदगांव में रक्तदान दिवस का आयोजन, जन भागीदारी अभियान के तहत 50 लोगों ने किया रक्तदान

Chaibasa: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा “प्रोजेक्ट जागृति – बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” के...

Chaibasa: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा “प्रोजेक्ट जागृति – बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” के तहत बंदगांव प्रखंड में रक्तदान दिवस का आयोजन किया गया. डीसी के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 8वीं और 24वीं तारीख को रक्तदान दिवस मनाया जाता है. इसी क्रम में बंदगांव प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन भागीदारी अभियान के तहत ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया, जहां डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में बीडीओ भीषम कुमार, स्वास्थ्य पदाधिकारी समेत 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी भीषम कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील बड़ाईक, झामुमो नेता विवेक सिंह विक्की तथा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सदानंद होता ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे.

Also Read: जमशेदपुर: बोड़ाम में संदिग्ध हालात में 9वीं की छात्रा की मौत, पेड़ से लटका मिला शव

रक्तदान के प्रति किया गया जागरूक

अभियान का मुख्य उद्देश्य “स्वस्थ झारखंड, समृद्ध झारखंड” का निर्माण करना है. रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है. साथ ही नियमित रक्तदान करने से स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी मिलते हैं. कार्यक्रम के दौरान “रक्तदान करें, जीवनदान दें” एवं “एक बूंद रक्त, कई जिंदगियों की आस” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया.

रक्तदान को बताया महादान

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी भीषम कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है. उन्होंने लोगों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट जागृति के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके.

उन्होंने कहा कि जन भागीदारी अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में लोगों की अच्छी सहभागिता देखने को मिली, जो समाज में जागरूकता का सकारात्मक संकेत है. इस मौके पर सभी प्रखंड कर्मी, स्वास्थ्यकर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *