टोटो की स्टेयरिंग थाम मुखिया शब्बीर आलम उतरे मैदान में, SIR वोटर मैपिंग को लेकर गांव-गांव जागरूकता अभियान

Giridih: सदर प्रखंड अंतर्गत तेलोडीह पंचायत में रविवार को लोकतांत्रिक जागरूकता का अनोखा नजारा देखने को मिला. पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम...

Giridih: सदर प्रखंड अंतर्गत तेलोडीह पंचायत में रविवार को लोकतांत्रिक जागरूकता का अनोखा नजारा देखने को मिला. पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम खुद टोटो की स्टेयरिंग संभालकर गांव-गांव पहुंचे और SIR वोटर मैपिंग अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया. मुखिया की इस पहल की पूरे इलाके में खूब चर्चा हो रही है.

ग्रामीणों से वोटर सूची में नाम सुनिश्चित करने की अपील

जनसंपर्क अभियान के दौरान मुखिया शब्बीर आलम ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति वोटर सूची से वंचित न रहे. उन्होंने लोगों से समय रहते वोटर मैपिंग प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ी ताकत है और हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना बेहद जरूरी है.

जागरूकता रैली में लगे नारे

इस दौरान पंचायत में जागरूकता रैली भी निकाली गई. रैली में “कहीं वोटर लिस्ट से कट न जाए नाम, तुरंत करें वोटर मैपिंग का काम” जैसे नारों के जरिए लोगों को जागरूक किया गया. मुखिया के इस अभियान से प्रभावित होकर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी पदयात्रा में शामिल हुए.

ALSO READ: चाईबासा: बंदगांव में रक्तदान दिवस का आयोजन, जन भागीदारी अभियान के तहत 50 लोगों ने किया रक्तदान

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद आमिर अली, मोहम्मद शमसाद, वार्ड प्रतिनिधि इकबाल, एजाज, तस्लीम, इम्तियाज, नियाज, अफसर, सबा, तौकीर, सद्दाम, नूर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *