Bokaro: बोकारो थर्मल में बिजली और पानी के अवैध कनेक्शन तथा अधिक खपत के कारण डीवीसी को करीब 141 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. यह जानकारी बोकारो थर्मल के चीफ जीएम सह HOP सुशील कुमार अरजरिया ने दी. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि डीवीसी कुल मिलाकर प्रॉफिट में है.
800 मेगावाट नए पावर प्लांट की योजना
HOP ने कहा कि यदि सभी का सहयोग मिला तो आने वाले समय में बोकारो थर्मल में 800 मेगावाट का नया पावर प्लांट लगाया जाएगा. इसके लिए ऐश पौंड और सीएचपी निर्माण हेतु जमीन की आवश्यकता होगी. नया प्लांट कॉलोनी क्षेत्र में बनाया जाएगा, क्योंकि प्लांट परिसर के अंदर जगह उपलब्ध नहीं है.

जमीन खाली कराने और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी
डीवीसी अपनी जमीन पर चहारदीवारी निर्माण के बाद धीरे-धीरे अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा. इसके लिए लोगों के सहयोग से जमीन खाली कराई जाएगी. साथ ही पुराने जर्जर आवासों को तोड़ने और नए आवास आवंटन की भी योजना है.
बिजली चोरी और अवैध कनेक्शन पर सख्ती
HOP ने कहा कि AB केबल कार्य पूरा होने के बाद जिन क्षेत्रों में बिजली चोरी अधिक होगी, वहां सप्लाई आइसोलेट कर दी जाएगी. सभी उपभोक्ताओं को वैध कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। बिना एनओसी के किसी भी कार्य पर कार्रवाई की जाएगी.
STP और ऐश पौंड प्रबंधन पर असंतोष
STP निर्माण कार्य को लेकर एचओपी ने कहा कि कंपनी के काम से वे संतुष्ट नहीं हैं और समय पर कार्य पूरा होने की संभावना कम है. वहीं ऐश पौंड से राख हटाने के लिए नए वेंडर को जिम्मेदारी दी जाएगी. रेलवे रैक के माध्यम से हर तीन दिन में राख का निस्तारण किया जा रहा है.
DVC अस्पताल और विकास योजनाएं
DVC अस्पताल के जर्जर भवन का नवीकरण किया जा रहा है. इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी, एचओपी ने कहा कि डीवीसी कामगार बेहतर उत्पादन में योगदान दे रहे हैं और आने वाले समय में प्लांट देश में और बेहतर प्रदर्शन करेगा.


