Bokaro:बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल में भीषण गर्मी के बीच डीवीसी प्रबंधन द्वारा की जा रही लगातार बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार की शाम गोविंदपुर बस्ती के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.

बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
बिजली संकट से आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष एकजुट होकर डीवीसी के कॉलोनी सबस्टेशन जा पहुंचे और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी करने लगे. सबस्टेशन पर उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़ और महिलाओं के कड़े आक्रोश को देखकर वहां तैनात शिफ्ट इंचार्ज सहित सभी बिजली कर्मी सबस्टेशन को बंद कर मौके से भाग खड़े हुए.
प्रबंधन के खिलाफ लगातार नारेबाजी
कर्मियों के भागने के बाद भी महिलाएं सबस्टेशन परिसर में डटी रहीं और प्रबंधन के खिलाफ लगातार नारेबाजी करती रहीं. घेराव के दौरान प्रदर्शन कर रही स्थानीय महिला रीता देवी ने डीवीसी प्रबंधन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि इस चिलचिलाती और भीषण गर्मी में प्रबंधन द्वारा लगातार गोविंदपुर बस्ती और मुर्गी फार्म कॉलोनी की बिजली सप्लाई को काटा जा रहा है. अघोषित बिजली कटौती के कारण जहां एक ओर आम जनमानस का जीना मुहाल हो गया है और लोग रात-रात भर सो नहीं पा रहे हैं,वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी पूरी तरह से बाधित हो रही है.
AlsoRead:बोकारो: किशोरी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार
