बोकारो: मंगलचंडी मंदिर से लेकर मेन रोड तक लाइट व्यवस्था कराने की मांग

Bokaro: कसमार प्रखंड के बगियारी स्थित चर्चित मां मंगलचंडी मंदिर में अब तक बिजली की व्यवस्था नहीं हो सकी है. इस कारण...

Mangalchandi Temple
मंगलचंडी मंदिर

Bokaro: कसमार प्रखंड के बगियारी स्थित चर्चित मां मंगलचंडी मंदिर में अब तक बिजली की व्यवस्था नहीं हो सकी है. इस कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. शाम के बाद पूरे मंदिर परिसर में अंधेरा पसर जाता है. मंजूरा के युवा समाजसेवी प्रकाश प्रजापति ने स्थानीय सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं स्थानीय विधायक सह मंत्री योगेंद्र प्रसाद समेत बोकारो जिला प्रशासन से मंगलचंडी मंदिर में बिजली व्यवस्था या सोलर पैनल युक्त हाई मास्ट लाइट से प्रकाश व्यवस्था करवाने की मांग की है.

मंदिर में बिजली की व्यवस्था नहीं रहने से श्रद्धालुओं को होती है परेशानी

युवा समाजसेवी ने बताया कि मंगलचंडी मंदिर में न सिर्फ कसमार प्रखंड, बल्कि बोकारो जिले एवं आसपास के कई जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल से भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं. हर मंगलवार को हजारों श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी करने एवं मत्था टेकने यहां पहुंचते हैं. मंगलवार के दिन पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद बनाने एवं ग्रहण करने में शाम हो जाती है, जिससे मंदिर में बिजली की व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी होती है. प्रकाश ने कहा कि इस मंदिर परिसर की चहारदीवारी करने, बिजली एवं सोलर लाइट, हाईमास्ट लाइट लगाने, मंदिर परिसर में शुद्ध पेयजल हेतु दो से तीन हैंडपंप लगाने, परिसर में लगे बागवानी के नीचे बैठने की व्यवस्था, साथ ही तीन से चार खुले शेड निर्माण करने समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर जिला प्रशासन से की गई है.

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर राहुल सिंह ने आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा से सीएनटी, एसपीटी और आदिवासी अस्मिता को लेकर मांगा स्पष्टीकरण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *