बोकारो: बेरमो के विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी गई दुआ

Bokaro: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (जन्मदिन) के अवसर पर बुधवार को बेरमो अनुमंडल के बेरमो, फुसरो, कथारा, चंद्रपुरा, गांधीनगर, जारंगडीह,...

Bokaro: Eid-e-Milad-un-Nabi was celebrated with great enthusiasm across various locations in Bermo; prayers were offered for peace, harmony, and brotherhood in the country.

Bokaro: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (जन्मदिन) के अवसर पर बुधवार को बेरमो अनुमंडल के बेरमो, फुसरो, कथारा, चंद्रपुरा, गांधीनगर, जारंगडीह, गोमिया, बोकारो थर्मल में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास, धार्मिक उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया. इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मिलादुन्नबी को लेकर संपूर्ण क्षेत्र में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला. मौके पर नयी बस्ती, नूरी नगर, राजा बाजार से गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. उन्होंने पैगंबर साहब की सीरत (जीवनी) तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया तथा देश व क्षेत्र की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं मांगीं.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: विधायकी रद्द करने की मांग पर तरुण महतो का सवाल- दोषी पुलिसकर्मियों की नौकरी रद्द कब होगी?

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस रही मुस्तैद

त्योहार के दौरान कानून व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बोकारो थर्मल में थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव अपने दल-बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद दिखे. शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल के जवान जुलूस व कार्यक्रमों के दौरान लगातार गश्त करते रहे. प्रशासनिक सतर्कता के कारण पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. इस अवसर पर महबूब आलम, अख्तर अंसारी, मंजूर आलम, अनवर आलम, रिजवान अहमद, कलीमुद्दीन, अलीमुद्दीन, मो. शाहजहां, सैफी, तमन्ना और आलीम सहित मुस्लिम समुदाय के काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *