Bokaro: पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो के निर्देशानुसार अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर सतत् निगरानी एवं लगातार सूचना संकलन की जा रही थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम-चुट्टे (खरना) बाजारटांड़ के पास कुंजलाल महतो अवैध विदेशी (अंग्रेजी) शराब का कारोबार करता है. घर में ही भारी मात्रा में शराब रखे हुए है. इस संबंध में थाना प्रभारी चतरोचट्टी के द्वारा उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया. पुलिस अधीक्षक बोकारो द्वारा पु०नि० अनिल कच्छप गोमिया अंचल के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापमारी दल ग्राम चुट्टे बाजारटॉड पहुँची. कुंजलाल महतो के घर का नियमानुसार विधिवत तलाशी ली गई, जहाँ कुंजलाल महतो के घर में विभिन्न ब्राण्डों के अवैध विदेशी (अंग्रेजी) शराब रखा हुआ पाया गया. जिसे विधिवत जब्त सूची बनाकर जब्त किया गया. मौके से अभियुक्त 30 वर्षीय कुंजलाल महतो को भी गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में चतरोचट्टी थाना काण्ड सं0-36/26, धारा-274/275/292 बी०एन०एस० एवं 47A उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.
जब्त सामानों का विवरणी
GOD FATHER कम्पनी का BEER-650ml 12 पीस, BAD MONKEY कम्पनी का BEER-650 ml-12 पीस, GOD FATHER कम्पनी का केन BEER-500ml-12 पीस, 8 PM कम्पनी का 180ml का विदेशी शराब 06 पीस, 8 PM कम्पनी का 375ml का विदेशी शराब 04 पीस, ROYAL STAGE कम्पनी का 180 ml का विदेशी शराब 10 पीस, ROYAL STAGE कम्पनी का 375ml का विदेशी शराब 2 पीस, ROYAL JHARKHAND कम्पनी का 300 ml का शराब 25 पीस, Mc Dowells कम्पनी का 180 ml का विदेशी शराब 12 पीस तथा Mc Dowells कम्पनी का 375 ml का विदेशी शराब- 04 पीस जब्त किया गया.
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी
इस छापेमारी में पु०नि० अनिल कच्छप, गोमिया अंचल, पु०अ०नि० शशि शेखर कुमार, थाना प्रभारी चतरोचट्टी थाना, पु०अ०नि० श्यामल मंडल, आई०ई०एल० थाना प्रभारी, हवलदार गंगा राम बानरा, हवलदार महेश तामसोय, आरक्षी-184/मुन्ना कुमार राम, अंगरक्षक पु०नि० गोमियां अचंल, आरक्षी-351/इंदल चौरसिया तथा चालक नागेन्द्र महतो शामिल थे.
ALSO READ : पलामू में पहली जिला स्तरीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 19 जुलाई को, राज्य स्तर के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन
