Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में मॉब लिंचिंग: प्रेमिका से मिलने गए युवक की बैटरी चोर बताकर पीट-पीटकर कर दी गई हत्या, इलाके में भारी तनाव

पलामू: जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में शनिवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.मृतक की पहचान...

palamu
palamu

पलामू: जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में शनिवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.मृतक की पहचान कोकरसा गांव निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई थी कि पवन कुमार को बैटरी चोरी करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर पीटा, लेकिन पुलिस की जांच और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस कहानी में एक बड़ा मोड़ आया है.
दरअसल, पवन शनिवार की रात तेलियाही गांव में अपनी एक महिला मित्र (प्रेमिका) से मिलने गया था. इसी दौरान लड़की के परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. मामले को दबाने या उसे सबक सिखाने के लिए परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने उसे बैटरी चोर का शोर मचाकर पीटना शुरू कर दिया.

पुलिस रेस्क्यू के बावजूद नहीं बची जान:

घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित भीड़ के बीच से पवन को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगी,हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया.डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Read Also: बोकारो: होली से पहले शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, 10 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

गांव में आक्रोश और सड़क जाम:

पवन की मौत की खबर फैलते ही उसके पैतृक गांव कोकरसा में मातम छा गया, जो जल्द ही गुस्से में बदल गया. नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर कोकरसा में मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.
डीएसपी राजेश यादव, पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार और सदर थाना प्रभारी लालजी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है.पुलिस मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर रही है और इस मॉब लिंचिंग के पीछे के मुख्य कारणों की जांच की जा रही है.
Read Also: सरायकेला: पूर्वी सिंहभूम के तीन शहरी निकायों में कल मतदान, 2.53 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *