Bokaro: बोकारो में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली. गोमिया प्रखंड अंतर्गत घरवाटांड़ निवासी विवाहिता के भाई सुधीर यादव ने तेनुघाट ओपी प्रभारी को लिखित तहरीर देते हुए कहा कि उनकी बहन पिंकी की शादी बीते 29 अप्रैल को गोमिया पड़रिया निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र संतोष यादव से हुई थी. विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद ससुराल वाले टाटा सायरा गाड़ी की मांग कर रहे थे. दहेज के कारण पिंकी के साथ मारपीट की जाती थी. उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था. पिंकी ने अपने मायके वालों से यह बात बताई थी. पिता ने गाड़ी देने में अपनी असमर्थता जाहिर की थी.
यह भी पढ़ें: जनसेवा ही मेरा धर्म, नफरत की राजनीति से दूर मोहब्बत का पैगाम: इरफान अंसारी

परिजनों ने किया प्रदर्शन, न्याय की मांग
बीते 23 जून को पिंकी जब अपने ससुराल आती है तो उस दिन भी उसके साथ मारपीट की जाती है. मारपीट के बाद उसे गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया. फिर पिंकी को उसके मायके घरवाटांड़ ले जाया गया. मानसिक रूप से प्रताड़ित पिंकी बीते 26 जून को अपने मायके में एक कमरे में मृत पाई गई. इसके बाद न्याय की मांग करते हुए परिजनों ने शव को गोमिया मोड पर रखकर प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने बुझाने में जुट गई.
यह भी पढ़ें: परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित करने का प्रयास : भाजपा


