Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा-2026 की तैयारी को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

Bokaro: उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं...

Bokaro
परीक्षा को लेकर हुई बैठक

Bokaro: उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई. DPRO एवं DEO ने बताया कि पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आगामी 12 जुलाई को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. परीक्षा का समय पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 1 बजे तक निर्धारित है. उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षकों को परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन पर विशेष बल

बैठक में परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन पर विशेष बल दिया गया. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित करने तथा प्रश्नपत्रों के वितरण एवं परीक्षा संचालन को निर्धारित समयानुसार संपन्न कराने का निर्देश दिया गया. उम्मीदवारों के प्रवेश के दौरान छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. साथ ही पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष शिक्षक एवं महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला शिक्षिका द्वारा किए जाने का निर्देश दिया गया.

परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश 

बैठक में सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े. परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती दलों की प्रतिनियुक्ति के साथ वाहनों की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. जिला प्रशासन ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया.

बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायती राज पदाधिकारी सफीक आलम एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) प्रवीण रंजन ने की. बैठक में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें: झारखंड में पूर्ण शराबबंदी और गुटखा बैन की मांग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा गया पत्र

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *