Click Here
Click Here
Click Here

NEWS WAVE IMPCT: वर्दी में महिला पुलिसकर्मी के साथ अश्लील फोटो वायरल होने के बाद दो इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, एसपी ने की कार्रवाई

Ranchi/Gumla: वर्दी में महिला पुलिसकर्मी के साथ अश्लील फोटो वायरल होने के बाद दो इंस्पेक्टर के ऊपर कारवाई की गई है. गुमला...

NEWS WAVE IMPCT
वायरल फोटो

Ranchi/Gumla: वर्दी में महिला पुलिसकर्मी के साथ अश्लील फोटो वायरल होने के बाद दो इंस्पेक्टर के ऊपर कारवाई की गई है. गुमला जिले के एसपी हरीश बिन जमा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली और सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और पूरे मामले की जांच का आदेश दिए हैं.

क्या है मामला?

उल्लेखनीय है कि इंस्पेक्टर साहब का एक रंगरलियां मनाते हुए फोटो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है. फोटो में इंस्पेक्टर साहब ने उन्हीं हाथों से एक महिला पुलिसकर्मी को जकड रखा है, जिन हाथों से वे अपराधियों को पकड़ते थे. साहब की एक नहीं कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं और हर फोटो में अलग-अलग पोज दिखाई दे रहे हैं. फोटो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इंस्पेक्टर साहब और महिला पुलिसकर्मी शिद्दत से एक-दूसरे को चाहते हैं. तस्वीर की सबसे खास बात यह है कि इंस्पेक्टर साहब और महिला पुलिसकर्मी दोनों ने वर्दी की मर्यादा को तार-तार कर दी और पुलिस की वर्दी में ही रंगरलियां मनाने लगे.

यह भी पढ़ें: महिला पुलिसकर्मी के साथ वर्दी में रंगरलियां मनाते इंस्पेक्टर साहब की फोटो वायरल, रांची में भी रह चुके हैं थानेदार  – Newswave Jharkhand 

किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: एसपी

इस मामले में एसपी ने कहा कि किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस तरह का फोटो वायरल होने के बाद दो इंस्पेक्टर के ऊपर कारवाई की गई है. जांच का आदेश दिया गया है. जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर सख्त सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: चार फरार अभियुक्तों के घर कराईकेला पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *