Bokaro: जिले में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने और लंबे समय से लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया है. एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर 22 जून की रात को पूरे जिले में एक साथ स्पेशल ड्राइव चलाया गया. इस चेकिंग और छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें कुल 20 थानों और ओपी क्षेत्रों से 42 वारंटियों तथा विभिन्न कांडों के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
अपराध नियंत्रण के लिए गठित की गई थी विशेष टीम
जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी के आदेश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने सोमवार (22 जून) की रात को अलग-अलग इलाकों में अचानक छापेमारी कर इन आरोपियों को दबोचा.

किस थाना क्षेत्र से कितने आरोपी हुए गिरफ्तार?
– सेक्टर-04: चार आरोपी
– हरला: चार आरोपी
– सेक्टर-12: तीन आरोपी
– बालीडीह: एक आरोपी
– मराफारी: चार आरोपी
– बालीडीह ओपी: तीन आरोपी
– चास थाना: एक आरोपी
– पिण्ड्राजोरा थाना: एक आरोपी
– चास मु०:चार आरोपी
– सियालजोरी: एक आरोपी
– अमलाबाद:एक आरोपी
– चतरोचट्टी: दो आरोपी
– चन्द्रपुरा: एक आरोपी
– जागेश्वर विहार: एक आरोपी
– पेंकनारायणपुर:दो आरोपी
– कसमार: चार आरोपी
– गांधीनगर: एक आरोपी
– बेरमो: दोआरोपी
– बीटीपीएस: दो आरोपी
– कुल गिरफ्तारियां: 42
ALSO READ : अपराधियों पर हजारीबाग पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा, मई में 17 मामलों में 49 दोषियों को मिली सजा


