Koderma: मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है. पुलिस अधीक्षक विभिन्न संवेदनशील स्थानों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को जयनगर एवं चंदवारा थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का एसपी ने निरीक्षण किया. एसपी ने खेसखरी, कटहाडीह, ढाब-थाम, चिलोडीह सहित अन्य स्थानों व जूलूस मार्गों का जायजा लिया. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड नियंत्रण, यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई. निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
यह भी पढ़ें: बोकारो पुलिस की कार्रवाई: विशेष अभियान चलाकर 20 थाना क्षेत्रों से 42 वारंटियों को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर, अफवाह नहीं फैलाएं : SP
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाले, संदेश प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आमजनों से अपील की गयी है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें. कोडरमा पुलिस शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मुहर्रम पर्व सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें: रांची के कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी और एंट्री-एग्जिट व्यवस्था में मिली बड़ी खामियां


