Bokaro: गिरिडीह न्यायालय द्वारा निर्गत निमयांघाट (गिरिडीह), थाना कांड संख्या-35/2002, ST No. 522/02 के स्थाई वारंटी सुलोचन महतो को जरीडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वारंटी सुलोचन महतो बोकारो जिला के जरीडीह थाना क्षेत्र का निवासी है. उल्लेखनीय है कि सुलोचन महतो विगत 24 वर्षों से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी में पुअनि बिपिन चन्द्र महतो, थाना प्रभारी, जरीडीह थाना, पुअनि दशरथ दास जरीडीह, आरक्षी सुजित राम जरीडीह तथा सश्स्त्र बल शामिल थे.

यह भी पढ़ें: रांची में अड्डेबाजी कर रहे लोगों पर प्रशासन का हंटर, नशे में पकड़े गए युवकों को मौके पर लगी फटकार
