बोकारो: हौसले ने खोदा कुआं, किसान का जज्बा देख बगदा पहुंचे उपायुक्त, निर्माण पूरा कराने और सोलर पंप लगाने के दिए निर्देश

Bokaro: कसमार प्रखंड के बगदा गांव निवासी किसान गणेश महतो उर्फ गिरधारी द्वारा स्वयं श्रमदान कर कुआं खोदे जाने की जानकारी मिलते...

Bagda
मौके पर उपस्थित डीसी व अन्य

Bokaro: कसमार प्रखंड के बगदा गांव निवासी किसान गणेश महतो उर्फ गिरधारी द्वारा स्वयं श्रमदान कर कुआं खोदे जाने की जानकारी मिलते ही सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा उनके घर पहुंचे. उन्होंने अर्धनिर्मित कुएं का निरीक्षण किया और BDO/CO को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को निर्देश दिया, कि कल शाम तक शेष कार्य का प्रकल्लन तैयार कर जिला कार्यालय को समर्पित करें, ताकि कुएं का निर्माण कार्य पूरा कराया जा सके. साथ ही, कुएं पर सोलर पंप स्थापित करने की दिशा में भी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने गणेश महतो उर्फ गिरधारी का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

पानी नहीं मिलने पर स्वयं कुआं खोदने का निर्णय 

निरीक्षण के दौरान BDO ने उपायुक्त को बताया कि गणेश महतो द्वारा सिंचाई कूप निर्माण के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कोई आवेदन नहीं दिया गया था. उन्होंने बताया कि आसपास के किसानों द्वारा कुएं से पानी नहीं देने और आवश्यकता को देखते हुए गणेश महतो ने स्वयं कुआं खोदने का निर्णय लिया. इस पर उपायुक्त ने संबंधित पंचायत के मुखिया को स्पष्ट निर्देश दिया, कि किसी सरकारी योजना से कुआं या अन्य सार्वजनिक परिसंपत्ति का निर्माण हुआ है, तो आवश्यकता पड़ने पर आसपास के लोगों को भी उसका लाभ मिलना चाहिए. गांव में आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना बनी रहनी चाहिए तथा किसी जरूरतमंद को ऐसी सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए.

जिला स्तर पर गणेश महतो को सम्मानित करने का निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि गणेश महतो का साहस और परिश्रम प्रेरणादायी है. ऐसे जुझारू लोगों का प्रशासन सम्मान करता है और हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने प्रखंड एवं जिला स्तर पर गणेश महतो उर्फ गिरधारी को सम्मानित करने को लेकर निर्देश दिया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी, अंचल अधिकारी नागेंद्र सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चाईबासा के निजी अस्पतालों में फायर मॉक ड्रिल, अग्नि सुरक्षा के दिए गए व्यावहारिक प्रशिक्षण

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *