Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: जमुआ में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस (DL) शिविर,144 ने किया आवेदन,112 को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस(LL)

Giridih: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश तथा DC रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जिलेभर में चलाए जा...

गिरिडीह
विशेष ड्राइविंग लाइसेंस (DL) शिविर

Giridih: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश तथा DC रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष ड्राइविंग लाइसेंस अभियान के तहत सोमवार को जमुआ प्रखंड में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (नवशिखुवा चालक अनुज्ञप्ति) जारी करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया.

144 आवेदन, 112 को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस

शिविर के दौरान कुल 144 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन जमा किया. सभी आवेदनों की जांच और आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद 112 पात्र आवेदकों को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रखंड स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराने का उद्देश्य

जिला प्रशासन का कहना है कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें. साथ ही अधिक से अधिक वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराकर सड़क सुरक्षा को भी मजबूत बनाया जा सके.
ALSO RAED: सरायकेला : शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प, नए DSE का हुआ अभिनंदन

जिलेभर में चल रहे हैं विशेष शिविर

जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में तय कार्यक्रम के अनुसार विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं. इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लोगों का समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है.

नागरिकों से अपील और सड़क सुरक्षा पर जोर

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि निर्धारित तिथि और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर इस अभियान का लाभ उठाएं. साथ ही सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने का आग्रह किया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *