रांची: रिम्स के चौथे तल्ले से गिरी महिला, ICU में महिला को किया गया भर्ती

Ranchi: रिम्स अस्पताल में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां स्त्री एवं प्रसूति विभाग में भर्ती एक महिला चौथे तल्ले...

रांची
रिम्स के चौथे तल्ले से गिरी महिला

Ranchi: रिम्स अस्पताल में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां स्त्री एवं प्रसूति विभाग में भर्ती एक महिला चौथे तल्ले से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. यह घटना शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है. जैसे ही ग्राउंड फ्लोर के कॉरिडोर में मौजूद लोगों ने तेज आवाज सुनी, उन्होंने देखा कि महिला फर्श पर बदहवास हालत में पड़ी हुई है, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मी और परिजन

घटना की जानकारी मिलते ही वहां तैनात सैप और होमगार्ड के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे. इसी दौरान महिला का पति और बच्चा भी चौथे तल्ले से नीचे ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गए. परिजनों और सुरक्षाकर्मियों की मदद से महिला को तुरंत उठाकर सेंट्रल इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया.

ALSO READ: बोकारो: हौसले ने खोदा कुआं, किसान का जज्बा देख बगदा पहुंचे उपायुक्त, निर्माण पूरा कराने और सोलर पंप लगाने के दिए निर्देश

गंभीर हालत में ICU में भर्ती

सेंट्रल इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे क्रिटिकल केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कर लिया. चिकित्सकों के अनुसार महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *