Bokaro: जोधाडीह मोड़ स्थित बैद्यनाथ जन सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रविवार को मातृ दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान आश्रम में रह रही बुजुर्ग माताओं को सम्मानित किया गया. साथ ही उनके प्रति विशेष श्रद्धा व स्नेह व्यक्त किया गया. कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं समाजसेवियों ने माताओं के बीच फल एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया. पूरे आयोजन के दौरान आत्मीय माहौल बना रहा. समाजसेवियों उपस्थित लोगों ने माताओं के साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन का एहसास कराया. इस पहल का उद्देश्य समाज में बुजुर्गों, विशेषकर माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना था. कार्यक्रम में रतन लाल, ओंकार सिन्हा, उज्जवल, मनीष, लालेश सिन्हा, विजय कुमार महथा, रेनबो पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अकलेश शर्मा एवं गणेश सिंह चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: सीबीएसइ 12वीं का रिजल्ट सोमवार को हो सकता है जारी, जानें कैसे चेक करें अपना स्कोर

