Ranchi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसइ) सोमवार यानी 11 मई को 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार, बोर्ड साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी करेगा. रिजल्ट आउट होते ही छात्र अपनी परफॉर्मेंस बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट के अलावा डिजी लॉकर और उमंग ऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चेक कर सकेंगे. अपना रिजल्ट एक्सेस करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आइडी तैयार रखनी होगी. डिजी लॉकर यूजर अपनी प्रेविजनल डिजिटल मार्क्सशीट एजुकेशन सेक्शन में जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होगी, जबकि ऑरिजनल सर्टिफिकेट छात्रों को बाद में उनके संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त होंगे. रिजल्ट के दौरान वेबसाइट पर हेवी ट्रैफिक से बचने के लिए बोर्ड ने मल्टीपल डिजिटल ऑप्शंस की सुविधा दी है.
Home » झारखण्ड » रांची » सीबीएसइ 12वीं का रिजल्ट सोमवार को हो सकता है जारी, जानें कैसे चेक करें अपना स्कोर
सीबीएसइ 12वीं का रिजल्ट सोमवार को हो सकता है जारी, जानें कैसे चेक करें अपना स्कोर
Ranchi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसइ) सोमवार यानी 11 मई को 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार,...
सम्बंधित ख़बरें
