Bokaro: पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने बोकारो बी.एस. सिटी थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की तथा गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करते हुए कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया. इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक द्वारा CCTNS प्रणाली में कांडों एवं अभिलेखों का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अद्यतन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही थाना क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग करने, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
अभिलेखों और थाना व्यवस्था का भी किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेखों, मालखाना, हाजत एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए. पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील एवं पेशेवर व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रेरित किया.

ALSO READ: गुमला: भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी अष्टम उरांव को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर दिया जोर
पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन और अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया. निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी बी.एस. सिटी तथा थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
