Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो : महिला प्रशिक्षकों के लिए विशेष आत्मरक्षा शिविर आयोजित, आत्मरक्षा की आधुनिक तकनीक बताए गए

Bermo : बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब में रविवार को उत्कल कराटे स्कूल की झारखंड शाखा की ओर से राज्यस्तरीय महिला कराटे...

Bermo : बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब में रविवार को उत्कल कराटे स्कूल की झारखंड शाखा की ओर से राज्यस्तरीय महिला कराटे प्रशिक्षकों के लिए एक दिवसीय विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, रांची और कोडरमा सहित विभिन्न जिलों की सैकड़ों महिला प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया. तृतीय चरण के इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों को आत्मरक्षा की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया गया. इस दौरान मुख्य रूप से विपरीत परिस्थितियों, जैसे— किसी के द्वारा हाथ, गर्दन या बाल पकड़े जाने पर बचाव के प्रभावी दांव-पेंच सिखाए गए. उत्कल कराटे स्कूल के मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई महादेव गोप ने बताया कि मार्शल आर्ट न केवल आत्मरक्षा का माध्यम है, बल्कि यह शारीरिक फिटनेस, मानसिक विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक है.

यह भी पढ़ें : प्रसव के नाम पर अवैध वसूली: सीएम के सख्त निर्देश के बाद बड़ा एक्शन, पांकी अस्पताल से हटाई गईं नर्सें

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

10 सालों में झारखंड की 15 हजार लड़कियां प्रशिक्षित

उन्होंने कहा कि इन तकनीकों के माध्यम से लड़कियां खुद से अधिक शक्तिशाली हमलावर का सामना स्ट्राइक्स, किक्स और पंच के जरिए निडर होकर कर सकती हैं. संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में झारखंड की लगभग 15 हजार लड़कियों को प्रशिक्षित किया गया है. इनमें से 300 से अधिक लड़कियां नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी हैं और 200 से अधिक ब्लैक व ब्राउन बेल्ट धारक प्रशिक्षक के रूप में तैयार हो चुकी हैं. प्रशिक्षण शिविर में पायल कुमारी, जयश्री सेन, डोली कुमारी महतो, नेहा कुमारी, आकांक्षा कुमारी, पूजा प्रमाणिक सहित अन्य महिला प्रशिक्षकों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. मौके पर मुख्य रूप से सेंसाई नकुल कुमार यादव, विक्रम कुमार नायक, सचिव मुकेश कुमार, पप्पू कुमार प्रजापति और राजेश रविदास उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : रांची में फर्जी यूनिवर्सिटी खोल डिग्री बांटने का भंडाफोड़, उच्च शिक्षा निदेशालय ने डीसी को दिया जांच का आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *