Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: पुलिस गश्ती वाहन से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर

BOKARO: जिले के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस की गश्ती गाड़ी को जोरदार टक्कर...

BOKARO: जिले के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस की गश्ती गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. यह हादसा गोमिया–फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह स्थित ढोरी माता चर्च के पास हुआ.

इस हादसे में चार लोग घायल

बताया जा रहा है कि गोमिया से बारात लौट रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने बोकारो थर्मल थाना की गश्ती बोलेरो को सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

घायलों की पहचान धनबाद के महूदा निवासी सुरेश कुमार, भरत रजक और धर्मनाथ पासवान के रूप में हुई है. तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कार चालक बंटी कुमार रजक को मामूली चोट लगी है. वहीं, गश्ती दल में मौजूद पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार कच्छप, चालक और अन्य जवान इस हादसे में सुरक्षित रहे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ALSO READ: SC ने खारिज की AIIMS की अपील, कहा-नाबालिग को किसी अनचाही प्रेग्नेंसी को पूरे समय तक जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *