Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, दो जवान घायल

Bokaro: शहर के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12ए काली मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची बोकारो स्टील के सिक्योरिटी विभाग...

Bokaro: शहर के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12ए काली मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची बोकारो स्टील के सिक्योरिटी विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया. शनिवार को हुए इस हमले में दो होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पथराव के दौरान मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, खाली जमीन पर कुछ लोग झोपड़ी नुमा घर बनाकर अतिक्रमण कर रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर बोकारो स्टील के सिक्योरिटी विभाग के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी तीन गाड़ियों में मौके पर पहुंचे थे. टीम ने जब अतिक्रमण कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया, तो वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और सुरक्षा कर्मियों पर पत्थरों से हमला शुरू कर दिया. पथराव के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

स्थिति बिगड़ते देख अधिकारी और जवान किसी तरह जान बचाकर वहां से निकले. हालांकि इस हमले में होमगार्ड जवान अकरम अंसारी और बबलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

ALSO READ: घर-गाड़ी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! क्या है 30% EMI नियम?

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *